Zaporizhzhia न्यूक्लियर प्लांट पर रूसी बमबारी, यूक्रेनी राष्ट्रपति बोले - 'परमाणु धमाका हुआ तो पूरा यूरोप खत्म हो जाएगा'

By: Pinki Fri, 04 Mar 2022 10:53:37

Zaporizhzhia न्यूक्लियर प्लांट पर रूसी बमबारी, यूक्रेनी राष्ट्रपति बोले  - 'परमाणु धमाका हुआ तो पूरा यूरोप खत्म हो जाएगा'

रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग आज शुक्रवार सुबह यह दावा किया गया था कि रूसी सेना की गोलीबारी से जिपोजिरिया एटमी प्लांट में आग लग गई है। यूक्रेन ने दावा किया है जपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट में रूसी स्ट्राइक की वजह से आग लग गई है। इनरगोडर के मेयर देमित्रो ओरलोव ने कहा कि ये आग टैंको से लगातार की जा रही गोलाबारी की वजह से लगी है। आपको बता दे, यह यूरोप का सबसे बड़ा न्यूक्लियर पावर प्लांट है, इसलिए अमेरिका, यूके आदि देश भी इस मामले में तुरंत एक्टिव हो गए। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) का बड़ा बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि अगर परमाणु धमाका हुआ तो यह पूरे यूरोप का अंत होगा।

जेलेंस्की ने कहा, 'यूक्रेन में कुल 15 परमाणु रिएक्टर्स हैं। अगर कोई भी परमाणु धमाका हुआ तो यह हम सबका अंत होगा। यह यूरोप का अंत होगा। पूरा यूरोप खाली हो जाएगा। यूरोप को परमाणु आपदा में मरने के लिए ना छोड़ा जाए।'

जेलेंस्की ने आगे कहा कि यूरोप का सबसे बड़ा पावर प्लांट जल रहा है। रूसी टैंक न्यूक्लियर रिएक्टर ब्लॉक को निशाना बना रहे हैं। उनके टैंक में थर्मल विजन डिवाइस लगी है, उनको पता है कि वे कहां निशाना मार रहे हैं। जेलेंस्की बोले, 'Zaporizhzhia पावर प्लांट में पूरे छह न्यूक्लियर रिएक्टर हैं। Chernobyl में सिर्फ एक रिएक्टर फटने से इतना भयानक हादसा (साल 1986 में) हुआ था।'

बता दें कि Zaporizhzhia पावर प्लांट यूक्रेन के Energodar में मौजूद है। वहां के मेयर Dmytro Orlov के मुताबिक, फिलहाल आग को बुझा लिया गया है। यह आग रिएक्टर्स से थोड़ी दूर लगी थी। बताया गया कि 10 फायर ब्रिगेड और 40 लोगों की मदद से उस आग को काबू किया गया।

ये भी पढ़े :

# Ukraine से आ रहे भारतीय छात्र को लगी गोली, कीव के अस्‍पताल में भर्ती

# 'ऑपरेशन गंगा': 2 दिनों में 7,400 भारतीयों की होगी वतन वापसी, 10 मार्च तक सभी को निकालने की योजना

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com